सोनभद्र (बभनी) जनपद के थाना बभनी पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नौकरी का झांसा देकर ठगे गए 30,000 रुपये वापस कराकर पीड़ित को राहत प्रदान की है।
क्या था पूरा मामला
थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम बैना निवासी शिवकुमार पुत्र अशर्फी को साइबर ठगों ने नौकरी का प्रलोभन दिया और ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से 30,000 रुपये उड़ा लिए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने घबराने के बजाय तत्काल NCRP पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस टीम ने ऐसे दिखाया दम
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना बभनी की साइबर सेल सक्रिय हो गई। टीम ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंकों से पत्राचार किया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर उसे सफलतापूर्वक वापस आवेदक के खाते में सुरक्षित हस्तांतरित करवा दिया गया। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित शिवकुमार ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक और पूरी साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उ0नि0 मक्खन लाल
हे0का0 मो0 सलीम, क0आ0 घनश्याम पाल, का0 सुधीर कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस की अपील: “जागरूक रहिए, सुरक्षित रहिए थाना बभनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर क्राइम हेल्पडेस्क से संपर्क करें। तत्काल सहायता के लिए डायल करें: 1930 ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।www.cybercrime.gov.in थाना बभनी संपर्क सूत्र:9454404273

