(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : ताबड़तोड़ चोरी की विगत माह की घटना से नगर गांव वासी उबर ही रहे थे कि मंगलवार की रात्रि लगभग 12:00 बजें राधेश्याम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर मिश्रा निवासी ग्राम धनौरा दुद्धी अपने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से कुण्डी बन्दकर अंदर कमरे में सोने की तैयारी में थे कि शौच के लिए अर्धांगनी शौचालय में गई थीं जिनका कुंडी अंदर से बंद नहीं था ने देखा की काले रंग की कच्छा बनियान पहने लड़के को अपने आँखो से देखा। शौचालय से बाहर निकलने के उपरांत कमरे में शो रहें पति राधेश्याम मिश्रा से पूछा की घर में कोई था क्या? राधेश्याम मिश्र ने कहा कि ऊपर तल पर रह रहें बच्चे नाती आदि दूध लेने आए होंगे। कमरे में सभी सोने के लिए गए की कमरें के बाहर का कुण्डी बन्द चोरों ने कर दिया जिस पर लगा कि कोई घर का हीं ऐसा किया होगा।

पूर्व में खट -खट की आवाज से लगा की बिल्ली होगी। गौशाला में गाय को भी खोल दिया गया जो शायद अनजान व्यक्ति को देख शोर कर रही थी। राधेश्याम मिश्रा सुबह उठे तो ज्ञात हुआ की पड़ोस में चोरी हुई हैं तब एहसास हुआ की चोरों ने मेरे घर पर भी कुण्डी तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जिस पर वह सफल नहीं हो सकें । परन्तु गांव में हीं दयाशंकर तिवारी पुत्र राम अधीन तिवारी जो हिंडालको से सेवानिवृत हुए हैं और उस दिन घर में बुढ़ी मां बेटे लगभग 1:00 रात्रि को दयाशंकर तिवारी सो रहे थे माँ आंगन में शरीर में दर्द के कारण टहल रही थी। पीछे से 2 ताले कमरे व गेट का तोड़कर चोर अंदर कमरे में रखे अलमारी में लॉकर तोड़कर दयाशंकर तिवारी की माने तो अलमारी से सोने का ब्रेसलेट, अंगूठी व चांदी का कंगन /बेरवा, कमर धन आदि पर हाथ साफ कर पीछे से रफ्फु चक्कर हो गए। घर में आवाज ज्यादा होने पर मकान स्वामी की आँखे खुली तों कुंडी ताला टूटा देख हैरान रह गए। घटना की सूचना थाना कोतवाली दुद्धी को दी गई। जिस पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी दुद्धी राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी,उप निरीक्षक दुद्धी कास्टेबल आदि मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। वहीं चोरी की घटना से ग्राम नगरवासी भयभीत हैं।

