आवास योजना मे शुल्क मागने वालो कि शिकायत पंचायत को करे

शशिचौबे (सोनभद्र) ग्रामीण क्षेत्रो मे जरूरत मन्दो को प्रधान मन्त्री आवास योजना को लेकर म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन कोड़रा में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ देने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आवास दिलाने के नाम पर शुल्क मागने वालो कि शिकायत पंचायत मे करने कि बात ग्राम प्रधान ने कही। बैठक में करीब 519 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया। इस दौरान लोगों को पात्रता / अपात्रता की जानकारी दी गई।ग्राम प्रधान संगीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण इस दौरान करीब 419 लोगों ने अपना आवेदन जमा किया।
ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान द्वारा लाभार्थियों को पात्रता / अपात्रता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई!व प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने नियमावली को पढ़कर सभी लाभार्थियों को सुनाया गया और बताया कि यह आवास सरकार द्वारा ग्रामीणो को निःशुल्क दिया जाना है इसके लिए ग्रामीणो को किसी प्रकार का शुल्क किसी को नही देना है। अगर कोइ मागता है तो उसकी शिकायत पंचायत को जरुर करे।साथ हि लोगों को बताया गया कि किसी के पास तीन पहिया, वाहन ट्रैक्टर, 50000 अधिक का क्रेडिट कार्ड, आयकर दाता, कृषि उद्यम आदि का लाभ ले रहे हैं। वह आवास के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन करने के बाद सभी लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन की जाएगी जांच में अपात्र मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान, ग्राम प्रधान संगीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आभा देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य संपत जी, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, पूर्व ग्राम प्रधान शिवनाथ खरवार, पंचायत सहायक कु0 मोनिका, रोजगार सेवक ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत सदस्य रघुवीर, विजय कुमार, राम सजीवन, संगीता देवी, माधव सिंह, वीर सिंह, कलपतिया, रामप्रसाद, फूल कुमार, बाबूलाल तथा ग्रामवासी रामप्रसाद, दिनेश कुमार, छोटई, हुब लाल, रामधनी, रामसुंदर, धर्मराज सिंह खरवार, अजय कुमार, सुरेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए