95 किलो गांजा के साथ तीन अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ़्तार

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले की पुलिस का नशे के खिलाफ अनवरत प्रहार, जारी है। एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पिपरी पुलिस द्वारा एक लग्जरी गाड़ी से 95 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करों द्वारा गांजा उड़िसा से मथुरा ले जाया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा गांजा तस्करी करने वाले तीन अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को भी गिरफ़्तार किया है । इस अवैद्य गांजे की अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया बताई जा रही है। मामले का खुलासा एएसपी कालू सिंह ने किया।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि ज़िले में लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पिपरी पुलिस को द्वारा मुखबिर सूचना मिली की एक इनोवा क्रिस्टा कार से उड़िसा प्रदेश से अवैद्य गांजा माथुरा ले जाया जा रहा है। सुचना के आधार पर 19 अप्रैल को समय 15.40 बजे मुर्धवा से रनटोला जाने वाले रास्ते पर लगभग 01 किमी आगे पुलिया के पास इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो कार से 95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस अवैध गांजे की अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया बताई जा रहीं है। तीन अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पर हम लोग संभलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मथुरा के लिए निकले थे।

ये भी पढ़िए