आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन झुलसे

म्योरपुर,(अजीत कुमार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ व कुदरी गांव में गुरुवार दोपहर गरज तड़क के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए जिन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तेज गरज तड़क के साथ हुई बारिश के दौरान सुपाचुंआ गांव में घर में बैठे अशोक त्रिपाठी (40) पुत्र विश्वनाथ त्रिपाठी निवासी भमरहा जिला मैहर झुलस गए।वे तेंदूपत्ता तुड़ान में चेकर का कार्य करते हैं।वहीं दूसरी घटना कुदरी गांव में सड़क मरम्मत कार्य के दौरान हुई जब बारिश से बचने के लिए जवाहर यादव (28) पुत्र जिलेखन यादव निवासी ग्राम निपरान जिला भभुआ बिहार व सुरेश (30) पुत्र रामदेव निवासी कुदरी पेड़ के नीचे छिप गए।इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गये। आकाशीय बिजली से झुलसे तीनों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़िए