अनपरा : रेनुसागर चौकी क्षेत्र में पीटकर मौत के घाट उतारने में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र सुरज निवासी बनकट मोड़, थाना अनपरा सोनभद्र स्थायी पता ग्राम टाडी, थाना रोहतास (बिहार) व धर्मेन्द्र पुत्र त्रिवेणी निवासी बनकट मोड़, रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र स्थायी पता ग्राम सिन्दुरिया, थाना भवनाथपुर, झारखण्ड को आज गिरफ्तार किया गया है।
उक्त अभियुक्तगण द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतोष कुमार, चौकी प्रभारी रेनूसागर, हेड कास्टेबल कमलेश, हेड कास्टेबल विजय सिंह, कास्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

