सोनभद्र : अपर जनपद न्यायाधीष/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित मीडिएशन सेंटर में आज दो दंपत्ति के विवाद की सुनवाई अधिवक्ता मध्यस्थ श्रीमती चन्द्रावती जैसवार एवं श्रीमती निर्मला शर्मा एडवोकेट मीडिएटर द्वारा की गयी। सुनवाई के दौरान दोनों दम्पत्ति अपने पिछले गिले.शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गये हैं। ग्राम बीजवार थाना रायपुर निवासी रेखा की शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व ग्राम परसिया थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली निवासी सतेन्द्रनाथ से हुई थी। आज से लगभग दो माह पूर्व दम्पत्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद रेखा को ससुराल से मार.पीट कर निकाल दिया गया।

उसके बाद रेखा मायके आकर रहने लगी। उसने पति के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में प्री.लिटिगेशन वाद दाखिल किया। मामले की सुनवाई मीडिएशन सेंटर में की गई। मीडिएशन सेंटर द्वारा भेजे गये नोटिस के बाद सतेन्द्रनाथ मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुए। सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले.शिकवे दूर हो गये। दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया। इसी प्रकार ग्राम नधिरा थाना बभनी जनपद सोनभद्र निवासी संगीता देवी द्वारा अपने पति भगवानदास के विरुद्ध प्री.लिटिगेशन वाद मीडिएशन सेंटर में दाखिल किया। सेंटर द्वारा भेजे गये नोटिस के बाद भगवानदास मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुए। सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले.शिकवे दूर हो गये। दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया। इस प्रकार मीडिएशन सेंटर द्वारा न्यायालय में मुकदमा दाखिल किये बिना दोनों दंपत्ति के बीच सुलह – समझौता कराया गया। सुनवाई के दौरान श्री शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीशध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा उक्त दोनों दम्पत्ति को भविष्य में एक.दूसरे का सम्मान करते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया गया।

