75 लाख रुपए के अवैध गांजे के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अनवरत प्रहार जारी।  एसओजी ,सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार। इस गांजे को उड़ीसा से पंजाब ले जाया जा रहा था। तस्करों के कब्जे से एक ट्रक से कुल 2 क्विन्टल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद। इस गांजे व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत रुपये 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले का खुलासा एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदाथों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध निरन्तर प्रहार जारी है। मुखबिर की सूचना पर 06 मार्च को समय 3.50 बजे वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला चढाई के अन्दर जंगल में चेकिंग से बचने के उद्देश्य से छुप कर खड़े एक ट्रक की जब जांच की गई तो उड़ीसा प्रान्त से 15 बोरियों में गांजा लोड़ करके लुधियाना ले जा रहे कुल 2 क्विन्टल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। इस गांजे की अनुमानित कीमत ट्रक सहित लगभग 75 लाख रुपए बताई जा रही है। दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शेष लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में स्क्रैप  लदा हुआ है। जिसके बीच में बोरियों में गांजा छिपाकर रखे गए थे। जिसे हम लोग कटक ,उड़िसा से लाद कर गांजा मालिक करन निवासी लुधियाना पंजाब के पास ले जा रहे है। इस गांजे को पहुंचने के एवज में हम दोनों को 1.80 लाख रुपए मिलना था।

ये भी पढ़िए