सोनभद्र : जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीर-धनुष लहराए, पत्थरबाजी में एक का सिर फटा

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। जिले के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरछा में शुक्रवार को जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग तीर-धनुष लहराते हुए भी नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पत्थरबाजी के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए