चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार

(मदन मोहन)चंदौली : पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आनन्द नेत्रालय के पास कस्बा मुगलसराय से दो व्यक्ति के कब्जें से तीन चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति का पहचान संदीप गुप्ता उर्फ बहादुर पुत्र कुन्जू गुप्ता निवासी कन्हैया टाकिज के बगल कैलाशपुरी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष, और रणवीर चौधरी पुत्र संजय चौधरी निवासी काली महल (आनन्द नगर) थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 19 वर्ष  के रुप में हुई।  गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0330/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए