बी पी गौतम सलखन
सलखन सोनभद्र : चोपन थाना परिक्षेत्र मारकुंडी पुरानी घाटी लोड बलंकर ट्रक उतरते समय शुक्रवार सुबह 6 बजे अनियत्रित होकर पलटने से चालक और खलासी घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया ।प्राथमिक उपचार के पश्चात चालक खलासी को छोड़ दिया गया। प्राप्त समाचार अनुसार चालक धर्मेन्दर 32 वर्ष पुत्र रामनरेश व खलासी राजन 23 वर्ष पुत्र स्व,राजू निवासी गौरीगंज अमेठी ये दोनो अमेठी से सीमेंट पाउडर लोड कर रेनुकोट जा रहे थे इसी दौरान मारकुंडी घाटी उतरते समय नीचे के दुसरी मोड़ पर अनियत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक और खलासी घात्रल हो गये।मौके पर पहुची पुलिस घायलो को जिला चिकित्सालय भेज दिया जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात चालक खलासी को दवा देकर छोड़ दिया गया।


