(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा पर भैंसानाला के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। शनिवार की दोपहर बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी गांव के भैंसानाला के पास एक अज्ञात वाहन कलावती (40) पत्नी बैजनाथ निवासी रासपहरी को धक्का मारते हुए फरार हो गया।इस हादसे में उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने उक्त महिला को सीएचसी म्योरपुर में दिखाया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज कर मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई। बताया गया कि मृतका अपने घर से गेहूं लेकर उसे पिसवाने बाजार जा रही थी तभी भैसानाला के समीप अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

