आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के परनी गांव में आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई।घटना शनिवार की शाम की है।मिली जानकारी के अनुसार परनी गांव निवासी रामनरेश गोड़ (27) पुत्र मानसिंह शनिवार की देर शाम अपने घर के पास पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।इसी दौरान डाल टूटने से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। पेड़ से गिरने पर उसके सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत लाया घोषित कर दिया।सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व भी मृतक के छोटे भाई की उसी आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई थी।

ये भी पढ़िए