एसएफडी ने चलाया SUNDAY for Sonbhadra स्वच्छता अभियान

अजीत कुमार
मो० नं० (9451050113)

सोनभद्र। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकास सार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में स्वच्छता अभियान भूमि संरक्षण, जल संरक्षण इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर के संडे फॉर सोनभद्र अभियान शुरू किया गया है। बढ़ते प्रदूषण की समस्या और पर्यावरण संतुलन के बारे में सोचते हुए कार्यकर्ताओं ने यह अभियान प्रारंभ किया है जिसके अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता,

प्रदूषण रोकथाम के लिए रॉबर्ट्सगंज के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बढ़ौली गांव में स्थित शिव मंदिर के तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट को साफ किया एवं तालाब में प्रदूषण व गंदगी न फैलाने हेतु आम जनमानस को जागरूक भी किया और यह आग्रह भी किया कि अपने क्षेत्र और मोहल्ले में गंदगी ना फैलाएं,कूड़ेदान का प्रयोग करें और तालाब को स्वयं के माध्यम से ही संरक्षित करने का संकल्प लें। इस दौरान अनमोल सोनी, राहुल जालान, वैभव पांडे सूरज सिंह आदेश तिवारी, हर्ष चौबे, शुभम,अंश प्रियदर्शी,आलोक यादव, प्रशांत सिंह, प्रशांत कुमार, अमितदेव, विवेक इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए