विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। (जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)विकासखंड दुद्धी क्षेत्र के ग्राम बीडर में रविवार की सुबह विषैले जंतु के काटने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनीता देवी (40 वर्ष), पत्नी नागेंद्र कुमार पटेल, निवासी ग्राम बीडर, दुद्धी, को रविवार प्रातः किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़िए