चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

सोनभद्र : पिपरी थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को घर से चोरी हुई पैसा और कीमती सामान पैसा, सोना व चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से पीली धातु मंगल सूत्र 1, नाक की नथुनी 1, अंगुठी 2, झुमका 1 जोड़ा, नाक का नथिया 1, मांगटीका 1, कान की झाली 1 जोड़ा, लाकेट माला 1, सफेद धातु विछीया 5 जोड़ा, बच्चा का कंगन 1 जोड़ा, पायल 3 जोड़ा, शेरमुखी अंगुठी 1, पायजेब 1 जोड़ा, कटोरी चम्मच 1, गिलास 1, सफेद धातु का सिक्का 2, सफेद जीउतिया 2 तथा जनरल मोती की माला 1, दस रुपये की नोट 56 कुल 560 रुपये बरामद किया।

आरोपी का नाम मो0 सैफ पुत्र मो0 रफीक निवासी D-07 के बगल में झोपडी नं0-9 वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष बताया है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शनिवार की सुबह चार बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर आते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मो0 सैफ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से उक्त सामान बरामद हुआ।

ये भी पढ़िए