सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने खड़े ट्रक से चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ पताल यादव (19) और शिवम (18) के रूप में हुई है, जो कुलडोमरी टोला बैरपान, अनपरा के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें 20 अक्टूबर सोमवार को गिरफ्तार किया और 21 अक्टूबर मंगलवार को जेल भेज दिया।
डिबुलगंज स्थित यादव ढाबा बैरपान बाजार के पास हुई थी। चोरों ने यूपी 64 एटी 4429 नंबर के एक खड़े ट्रक से 60 किलोग्राम चावल, दो बैटरी, 50 लीटर डीजल और एक टेपरिकॉर्डर चुरा लिया था। इस संबंध में अनपरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल रामू राजभर और हेड कांस्टेबल विजय कुमार शामिल थे।

