सोनभद्र : चोपन पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच एक्साइड कंपनी की बैटरी बरामद की हैं। यह गिरफ्तारी पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने वाले तिराहे से 24 अक्टूबर 2025 को की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरी रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अभियुक्त को थाना चोपन में पंजीकृत बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ निरहू ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई धीरज पुत्र इसरी के साथ मिलकर दीपावली की रात इन बैटरियों को चुराया था। उन्होंने पेंटा पाठक के घर के सामने खड़ी दो हाइवा और एक टैंपो से बैटरी चोरी की थीं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ निरहू (19) पुत्र प्रभू, निवासी ग्राम सिंदुरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। इस मामले में धीरज पुत्र इसरी उर्फ ईश्वरी, निवासी ग्राम सिंदुरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र वांछित है।
पुलिस ने चोरी की पांच एक्साइड कंपनी की बैटरी बरामद की हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्यामदेव यादव, हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार और हेड कॉन्स्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल थे। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

