6 गोवंश बरामद; सोनभद्र से झारखंड होते हुए बिहार भेजने की थी योजना
विण्ढमगंज (सोनभद्र)। जनपद में अवैध गोवंश तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 06 गोवंशों को बरामद किया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान उप-निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ कोन मोड़ (ग्राम सलैयाडीह) के पास चेकिंग शुरू की। संदिग्ध अवस्था में आ रही पिकअप संख्या UP64H6540 को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें ठूस-ठूस कर लदे 6 गोवंश पाए गए।
झारखंड के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गोवंशों को एकत्रित करते थे और उन्हें बभनी, म्योरपुर व दुद्धी के रास्ते झारखंड ले जाते थे। वहां से इन पशुओं को वध हेतु बिहार की मंडियों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, उ.नि. जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय, अजय और चालक फिरोज अहमद की मुख्य भूमिका रही।

