मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित; टीबी व कुष्ठ रोगियों को बांटी गई राहत सामग्री
सोनभद्र। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्म दिवस को ‘मानव बंधुत्व’ (Humanity) थीम के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया गया। रोगियों को मिली ‘पोषक पोटली’ और राहत सामग्री कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस शाखा के सदस्यों द्वारा गोद लिए गए 35 टीबी रोगियों और 5 कुष्ठ रोगियों को विशेष सहायता प्रदान की गई। उपस्थित अतिथियों ने रोगियों को पोषक पोटली पौष्टिक आहार, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे अन्य राहत सामग्री सामग्री वितरण के साथ ही सभी मरीजों को दवा का कोर्स पूरी ईमानदारी से पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे जल्द ही स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
रक्तदान से बचाई जाएगी जान
इसी क्रम में रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य दिलीप कुमार दूबे के समन्वय से रेनूकूट स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र कर राजकीय मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया गया, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के काम आएगा।
जल्द बनेगा रेड क्रॉस भवन
शाखा के चेयरमैन डॉ. आर. एस. सिंह ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में जल्द ही रेड क्रॉस भवन’ का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के बन जाने से रेड क्रॉस की मानवीय गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलेगा और दूर-दराज के जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँचाई जा सकेगी। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति इस मानवीय कार्य में रेड क्रॉस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से विमल अग्रवाल वाइस चेयरमैन, डॉ. टी. पी. सिंह सचिव, किशोरी सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ. जी. एस. यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुमन कुमार उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व सरकारी सचिव शामिल रहे।

