(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : कोतवाली अंतर्गत बदलते परिवेश में रिश्ते भी शर्मसार हो रहे और कुटुंब परिवार भी दिन प्रतिदिन टूट रहा ऐसा ही वाकया दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार देर रात्रि को लगें दुद्धी मेला / प्रदर्शनी रात्रि को देखने घूमने रंजन कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र बिंदु राम निवासी ग्राम रन्नु थाना कोतवाली दुद्धी सोनभद्र मेला से देर रात्रि को बाइक से घर पहुंचा। अपने घर के पास बाइक खड़ी कर घर पहुंचा हीं था की युवक से गाली गलौज के उपरान्त कुछ दूरी पर ही रह रहें पटीदार रिश्ते में बड़े पिता विजय कुमार अपने धर्मपत्नी शांति देवी एवं पुत्रगण आशीष कुमार,आनंद कुमार, अरविंद कुमार के साथ युवक रंजन कुमार पर लाठी- डंडे कुल्हाड़ी, बलुआ से शरीर पर हमला कर दिया। जिससे सिर लहूलुहान हों गया साथ हीं शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट आई हैं बीच बचाव करने पहुंचे युवक की पत्नी आरती देवी आदि कों भी मारा पिटा गया। जिसकी तत्काल डायल 112 पुलिस को दूरभाष द्वारा सूचना परिजनों द्वारा दी गई। घटनास्थल पर देर रात्रि को डायलॉग 112 पुलिस पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक एवं परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी दे रात्रि को लाया गया। जहां युवक का सिर पर कई टांके व हाथ पीठ आदि में चोट घायल द्वारा बताई गई। घटना की लिखित तहरीर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुद्धी को घायल युवक की पत्नी आरती देवी द्वारा दिया गया हैं और दोषी लोंगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

