दुद्धी – नशे में धूत युवक की बाइक पत्थर से टकराई,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में आज गुरुवार शाम करीब 4 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यनारायण (25) पुत्र जंगी पासी निवासी डुमरडीहा ,बाइक लेकर घर से दुद्धी बाजार जा रहा था कि नहर के पास सरोजा देवी के घर के समीप उसकी बाइक एक पत्थर से टकरा गई ,जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी। 102 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में उसके सिर में गंभीर चोट और दायें पैर में फ्रैक्चर पाया और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के इलाज में गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और मदद की। ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था तथा वह सड़क के दायें साइड से आ रहा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बाईं ओर जाकर पत्थर से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़िए