(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : जिले में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलो में लगातार हो रहे मौत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को मुख्यचिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर अवैध हॉस्पिटल को बंद करने और नोडल अधिकारी डाक्टर गुलाब शंकर यादव को बर्खास्त करने की मांग की गई ।
इस दौरान कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध हॉस्पिटल बेरोक टोक संचालित हो रहा है , इन हॉस्पिटलों में अप्रशिक्षित चिकित्सक और स्टाफ के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे आय दिन लोग काल के गाल में समा रहे है, नोडल अधिकारी द्वारा जांच के नाम पर महज कोरम पूरा किया जा रहा है, बीते दिनों नगर के मुख्य स्थित सिंह हेल्थ केयर में प्रसूता एवं नवजात दोनों की चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हो गई l
श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में मौत से नोडल के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है,अगर जल्द ऐसे हॉस्पिटलों की जांच कर कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि प्रसव के दौरान मौत की कई घटनाओं से स्वास्थ्य महकमा की पोल खोल दी है, जिले में दलाल सक्रिय होकर मरीजों को जिला अस्पताल से बहला फुसलाकर अपने निजी अस्पताल में भर्ती करते है और उनका आर्थिक शोषण करते है और मरीज काल के गाल में समा रहे है।
सदर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अमरेश देव पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य महकमा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है, हॉस्पिटल पंजीकरण के नाम पर भारी लुट मची है । कई हॉस्पिटल स्वास्थ्य महकमा के कृपा पर फल फूल रहे है।
उक्त मौके पर बसवान गुप्ता , महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, शीला देवी, उर्मिला देवी ,रामफल, रीता देवी , रामचंद्र , अमृता देवी ,सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे

