आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने किया वृक्षारोपण

(वकील खान)सोनभद्र।महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर,,,, पेड़ से ही प्राण है,,,, पेड़ लगाए पेड़ बचाए अभियान को आगे बढ़ाते हुए,,धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा कोतवाली परिसर में 11 पौधा लगाया गया, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा पेड़ को लगाना पेड़ को बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य, पेड़ से ही प्राण है अभियान के प्रदेश अध्यक्ष, क्रांति सिंह ने कहा कि पेड़ अनमोल है पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं है, अभियान के जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं पेड लगाए और अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें,, राकेश चौधरी, व राजाराम दुबे, ने बताया कि यदि हम आने वाली पीढियां को सुरक्षित जीवन देना चाहते हैं तो पेड़ को लगाना व पेड़ को बचाना पड़ेगा पौधारोपण कार्यक्रम में देवानंद पाठक ,बी एन सिंह ,बृजेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी,परमानंद सहित पर्यावरण बैंक की पूरी टीम ने मिलकर पौधारोपण किया,, पर्यावरण बैंक टीम को – पर्यावरण संरक्षण हेतु श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ने 11 पौधा व 11 ट्री गार्ड भी भेट किया ,,। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम पौधे लगाने के साथ-साथ उसे बचाएंगे ,धरती को हरा भरा बनाएंगे, ,,पुलिस विभाग ने ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है।। सोनभद्र ने ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है ।। के नारों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये भी पढ़िए