सोनभद्र पुलिस का बड़ा वारंट अभियान: शक्तिनगर से 8 और शाहगंज से 2 वारंटी गिरफ्तार

सोनभद्र। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शक्तिनगर और शाहगंज थाना क्षेत्रों से कुल 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा की गई।
शक्तिनगर पुलिस ने 8 वारंटियों को दबोचा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शिवा गुप्ता, अहलाद, काशीनाथ, रमेश यादव, दिनेश, राधेश्याम, परशुराम पनिका और प्रमोद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।


वहीं शाहगंज पुलिस ने भी दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पेटराही निवासी राजेश और कुसरट निवासी चन्द्रभान को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।
कार्रवाई में शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय समेत पुलिस टीम तथा शाहगंज के उपनिरीक्षक तेजबहादुर राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़िए