सोनभद्र में सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, संगोष्ठी में उनके आदर्शों और विचारों पर हुई चर्चा

जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव और सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान


सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि, कवि और रचनाकार थे। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन और उनकी रचनाएं आज भी समाज को नैतिकता, ज्ञान और सदाचार का मार्ग दिखाती हैं।
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे, जिनका जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन, साहित्यिक योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़िए