चतरा में किसान पंचायत: संदीप मिश्रा ने सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। आज चतरा ब्लाक में आयोजित किसान पन्चायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमण्डल के साथ पहुंचे तथा उपस्थित सभी किसान परिवारि जनो के दुःख दर्द को सुना पन्चायत को सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को खुब फटकारा और कहा की आदिवासी भाई बहनो व अपने जनपद के अन्नदाताओ का अनादर किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा साथ ही उन्होंने कहा कि जब कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता तो जनपद प्रशासन क्यों जबरदस्ती जमीन ले‌ना चाहता है सरकार पुनः इस औद्योगिक एक्सप्रेस वे के एलाइमेन्ट पुनर्विचार करे तथा पिएसपी प्रोजेक्ट को वापस ले अन्यथा मोर्चा करेगा बड़ा आन्दोलन साथ ही श्री मिश्रा ने कहा कि अर्नब तूफान की वजह से जो अन्नदाताओ की फसलों का नुकसान हुआ है उसका त्वरित निरिक्षण कर सबको मुवावजा दे सरकार आज के कार्यक्रम में मोतिलाल यादव रामकरन नागेन्द्र लाकडा नन्दलाल भारती सोनु कुजुर आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द सतेन्द्र प्रजापति राधा फुलमतिया अरविन्द विजय दिनेस चेरो सन्तोष चेरो विन्दू खरवार व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए