(तौसिफ अहमद)मीरजापुर : में जगन्नाथ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी मीरजापुर प्रीयंका निरंजन वह पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के निर्देश पर जगन्नाथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जगन्नाथ यात्रा के क्षेत्र का भ्रमण कर वहां पर होने वाली असुविधाओं को जल्द उसका निस्तारण कराएं इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर व क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा संबंधित अधिकारियों संग जगन्नाथ यात्रा के क्षेत्र का भ्रमण कर आने वाले समस्याओं को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली शहर बालमुकुंद मिश्रा, विद्युत विभाग के एक्सीएन मनीष कुमार श्रीवास्तव, गंगा प्रदूषण के एक्सीएन संजय कुमार, नगर पालिका ईओ जी लाल व अन्य अधिकारि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

