शाहगंज थाने पर एएसपी ऑपरेशन का अचानक धावा, अभिलेखों की खुली जांच

अभिलेखों की गहन समीक्षा, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने 12 सितंबर 2026 को थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय सहित थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
एएसपी ऑपरेशन ने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, विवेचना पंजिका, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों तथा साइबर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और परामर्श से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को अधिकाधिक जागरूक करने के निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था को लेकर एएसपी ने अपराधों की रोकथाम, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही बीट पुलिसिंग को और सक्रिय करते हुए आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने को कहा। अंत में सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़िए