राजा सरई में 4 किमी की तीन जर्जर सड़कों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन।

बभनी/सोनभद्र(अरुण पांडेय)

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जर्जर सड़कों के तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की।

बभनी (सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा सरई में सड़कों की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। गांव की लगभग चार किलोमीटर लंबी तीन मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिससे सोलिंग तक उखड़ गई है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, बाईकों के कलपुर्जे ढीले पड़ रहे हैं और लोग चोटिल होकर अस्पतालों के चक्कर काटने को विवश हैं।

सड़कों का हुआ है बुरा हाल –

​प्राथमिक विद्यालय राजा सरई से रामसिंह के घर तक
​कोटा दुकान से सामुदायिक भवन तक
​राम सुंदर के घर से राजू पांडेय के घर तक
​ग्राम प्रधान का बयान ने बताया –

ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया, “मैंने अपने कार्यकाल के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन किसी ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया। यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।”

ग्रामीणों का आक्रोश और चेतावनी –

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि बाइक से चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सुबह-शाम आवागमन के दौरान लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सड़कों की जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
​प्रदर्शन के दौरान छोटेलाल माननमती हीरालाल लक्षमन रामसूरत बृजलाल रामधनी राम नारायन गोंड़ दिनेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए