सपा सांसद सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

जमालपुर। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के मठना बाजार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया सांसद सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के दौरान सांसद सनातन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को राजनीतिक जुमलों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने की अपील की।
सांसद ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश भी दिए। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार नारेबाजी की।
इस अवसर पर रतन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सुरेश यादव एडवोकेट, कन्हैया लाल गुप्ता, अमरनाथ पटेल, पाखंदु पटेल, सुशील यादव, विजय गुप्ता, अनुराग चौबे, श्याम बाबू पटेल, सोनू अंसारी, राजिंदर बियार, शाहिद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए