(सतलक मौर्या)मीरजापुर : के थाना कोतवाली कटरा के नवागत थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ हिंदी समाचार पत्र के मण्डल ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद के द्वारा अपनी टीम के साथ थाना कोतवाली कटरा पहुंचकर नवागत थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर वह संस्था का कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई , वहीं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए थाना प्रभारी से वार्तालाप भी किया गया। और क्षेत्र के कुछ समस्याओं के बारे में भी उनको अवगत कराया गया जिस पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र में कहीं पर भी कोई घटना घटित नहीं होगी और अगर कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तत्काल उनको सूचना देकर किसी भी घटना को होने से रोका जा सकता है। जिसके लिए थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सम्मानित जनता से अपील भी की गई।

