मीरजापुर (तौसीफ अहमद) जनपद मीरजापुर में मोहर्रम के पर्व को देखते हुए जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा इमामबड़ा स्थित कर्बला पर हजरत इमाम हुसैन व उनके अगले खानदान की याद में फतिया नियाज कराने आते हैं।

क्योंकि मोहर्रम का पर्व गम का पर्व है जिसमें हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, के नवासों के द्वारा अपने नाना की उम्मत की खातिर अपने सर को काटा दिया गया वहीं गोद में खेल रहे 6 माह के अली असगर को भी उम्मत के खातिर शहीद कर दिया गया उनकी याद में आज मीरजापुर के कुरैश नगर से हजरत इमाम अली असगर की याद में झूला नीकाला गया जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कुरैश नगर से होते हुए इमामबाड़ा स्थित करबला पर पहुंचे वहीं इन सभी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित थाना प्रभारी को डियुटी पर लगाया गया था जिसमें आज इमामबाड़ा पर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजीत कुमार सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराया गया। जिससे कि कहीं पर भी कोई घटना घटित न होने पाएं,
वहीं उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद थाना प्रभारी कोतवाली शहर बालमुकुंद मिश्रा, थाना कोतवाली कटरा के इंसपेक्टर अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी लालडिग्गी सुखबीर सिंह, थाना कोतवाली कटरा एस आई सुनील मिश्रा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार पांडे, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह वह अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

