13 वर्षीय अपने इकलौते बच्चे को ढूंढने के लिए, एक मां ने लगाई एसपी से गुहार

(तौसीफ अहमद) जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह के पास से दिनांक 3 जुलाई 2024 को एक 13 वर्षीय बाला के लापता हो गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस के द्वारा खोज बिन किया जा रहा था कि तभी एक मामला सामने निकल कर आया कि जनपद मीरजापुर में जल निगम के द्वारा कराए जा रहे सिवर लाइन के कार्य को करने के लिए जनपद में कई टीमों का गठन किया गया है। जो कि बाहर से आए हुए हैं जिसमें इमामबाड़ा के पास रुखड़घाट मोड़ के सामने सिवर लाइन का काम चल रहा है। जिसमें जनपद बागपत से सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत आए टिंकू धामा पुत्र देवेंद्र धाम निवासी मवी कला जनपद बागपत के साथ वहीं पर चाय पान की गोमती में रहने वाले अरमान उर्फ तहलूत पुत्र स्वर्गीय महताब निवासी इमामबाड़ा ईदगाह के पास से दोस्ती हो गए और दिनांक 3 जुलाई 2024 को समय लगभग शाम के तकरीबन 4:00 बजे के करीब टिंकू के मोबाइल पर फोन किया और घूमने के लिए निकल गए लगभग दो से ढाई घंटा घूमने के बाद टिंकू और अरमान शास्त्री ब्रिज चौकी क्षेत्र के लाल्लाघाट पर वीडियो शूट करने के लिए गए थे और वहीं पर किसी समय अरमान का पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया और टिंकू वहां से भाग गया जब इस बात का पता पुलिस को चला तो उनके द्वारा टिंकू और दो अन्य लोगों को अपने थाने पर ले गए और पूछताछ किया तो टिंकू ने यही बातें पुलिस को बताएं और पुलिस ने कई टीमों को गठित कर लाल्लाघाट से लेकर काफी दूर तक अरमान को ढूंढने का कार्य किया जा रहा है लेकिन पानी में कहीं पर भी कोई बॉडी ना मिलने से अभी यह कहना भी मुश्किल है कि अरमान मारा है कि जीवित है इसीलिए थाना कोतवाली कटरा के प्रभारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है की अरमान को तलाश किया जाए वही इकलौते लड़के के न मिलने से मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है मां अभी भी आस लगाए हुए कि शायद उसका बच्चा वापस आ जाएगा इसीलिए अरमान की माता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से गुहार लगाई कि उसके एक लौते बच्चे को जल्द से जल्द तलाश किया जाए तो मौके पर एसपी नक्सली ओम प्रकाश सिंह के द्वारा उनका ज्ञापन लेते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह से वार्तालाप की गई और जल्द से जल्द उनके बच्चे को ढूंढने के लिए भी कहा गया।

ये भी पढ़िए