हापुड़ में हादसा: बुलंदशहर के डीएम की कार से टकराई नीलगाय, चालक गंभीर घायल; बाल-बाल बचे जिलाधिकारी

हापुड़ : जिले के हाफिजपुर थाना इलाके में एनएच-334 स्थित अकड़ौली गांव स्थित मंदिर के पास देर रात बुलंदशहर से हापुड़ रेलवे स्टेशन जा रहे बुलंदशहर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। इसमें डीएम बाल-बाल बच गए। जबकि कार चालक घायल हो गया।

हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना इलाके में एनएच-334 स्थित अकड़ौली गांव स्थित मंदिर के पास देर रात बुलंदशहर से हापुड़ रेलवे स्टेशन जा रहे बुलंदशहर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। इसमें डीएम बाल-बाल बच गए। जबकि कार चालक घायल हो गया।

जैसे की उनकी कार एनएच-334 स्थित अकड़ौली गांव स्थित मंदिर के पास पहुंची तो अचानक नीलगाय कार से टकरा गई। कार व नीलगाय की भिड़ंत जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कार चालक अंकुर कुमार घायल हो गया। 

सड़क दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बुलंदशहर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को दूसरी गाड़ी से रवाना किया।

ये भी पढ़िए