सोनभद्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
चोपन थाना पुलिस ने 23 सितंबर को डाला क्षेत्र में नवरात्रि के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर अल्ट्राटेक के पीछे से 22 वर्षीय विनोद बैगा को पकड़ा गया। विनोद चुनरिया गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में विनोद ने बताया कि करीब 9 महीने पहले उसने और उसके साथी मोनू बैगा ने मिलकर अहरौरा से टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल चुराई थी। चोरी के बाद उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी और तब से इसका इस्तेमाल कर रहा था।
पुलिस ने इस मामले में थाना चोपन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपी मोनू बैगा की तलाश जारी है। गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सीताराम यादव, शिवसरन और हरी सिंह यादव की टीम शामिल थी।

