यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा कुंभ के बाद चैत्र नवरात्रि में पूरी निष्ठा से किया जा रहा है अपने कर्तव्यों का पालन

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : के यातायात पुलिस विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पूरी निष्ठापुण तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया जा रहा है। जिसमें सबसे बड़े महाकुंभ मेला ड्यूटी में दिन-रात एक कर कड़े परिश्रम के साथ यातायात प्रभारी विपिन कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में पुरे कुंभ मेला को अच्छे तरीके से संपन्न कराया गया जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। तो वहीं वर्तमान समय में सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी धाम में चल रहे चैत्र नवरात्रि मेला में भी यातायात पुलिस के द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। जिसमें थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत नटवा चौकी पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगे सीसीटीवी कैमरा की नीगरानी के लिए यातायात शाखा से लगे कांस्टेबल प्रेम यादव के द्वारा पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए