अवैध बालू खनन को लेकर नाराज ग्रामीणों ने नवागत जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन

सोनभद्र। जनपद में चल रहे अवैध बालू खनन को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर नवागत जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपे। रोहित बिंद ने जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सोन नदी में अगोरी भगवा क्षेत्र के आसपास नदी की मुख्य धारा को बाधित कर अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक संपदाओं के साथ जल जीवों के अस्तित्व खतरे में आ गया है। रोहित बिंद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी कर ठेकेदार अवैध रूप से बालू खनन से पर्यावरण पूरी तरह से असंतुलित हो रहा है। इस पर नवागत जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस मामले की जांचकर कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि इस मामले और भी जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं रोहित बिंद ने सीधे तौर कहां कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जल्द ही हम सभी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दीपू निषाद, सोन निषाद, प्रदीप कुमार साहनी, सुशील कुमार व राजकुमार साहनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए