जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के द्वारा चलाया जा जागरूकता अभियान

(तौसिफ अहमद)शासन के मंशानुरूप 100 दिन की कार्य योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार को कोन ब्लॉक के अंतर्गत भोगांव, गांव में जनपद मिर्जापुर में वीक 3 की थीम भारतीय न्याय संहिता में महिला केंद्रित प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी महोदया के अध्यक्षता में किया गया वहां पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन योजना एवं सभी हेल्पलाइन नंबर एवं वन स्टाफ केंद्र योजना की संपूर्ण जानकारी दी गई कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कोन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के उपायुक्त, वन स्टाप सेंटर से प्रियंका सिंह परामर्शदाता, एनजीओ से सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़िए