बभनी पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बोलेरो जब्त

96 शीशी अंग्रेजी शराब और 48 केन बीयर बरामद, तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र : बभनी में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से अवैध शराब की खेप ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 30 अप्रैल की रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से रखी गई 96 अदद अंग्रेजी शराब और 48 अदद बीयर की केन बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई

बभनी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाने की योजना थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम: पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के साथ उप-निरीक्षक शिवमूरत यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव और आरक्षी सुनील कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़िए