सड़क पार करते समय बाइक सवार आया ट्रक की चपेट में, मौके पर मौत

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र में लापरवाही से गाड़ी चलाने और रफ्तार से घटना का कहर लगातार जारी है , चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र की डाला चौकी अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अधेड़ सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार्तिक निवासी बाड़ी डाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए