सोनभद्र : चोपन पुलिस ने बीएनएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चोपन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 291/25 के तहत फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग चंद्र पांडेय के रूप में हुई है। वह महुआंव खुर्द गांव का रहने वाला है। अनुराग के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 103(1), 352, 351(3), 3(5) और 85 के तहत मामला दर्ज था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया के अलावा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल शिवम सरोज शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

