चोपन, सोनभद्र : जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत चोपन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, वादी अभय जायसवाल पुत्र समाकान्त जायसवाल (निवासी सलखन बाजार) की तहरीर पर दिनांक 10 मई 2026 को थाना चोपन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं (109(1), 115(2), 352, 351(3)) में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामला मारपीट और धमकी से जुड़ा हुआ था, जिसमें अभियुक्त फरार चल रहे थे।
सैनिक होटल के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा सलखन स्थित सैनिक होटल के सामने से दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के साथ उप-निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, उप-निरीक्षक रामफेर यादव, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप यादव, वीरेंद्र तथा कांस्टेबल मंटू सिंह व सच्चिदानंद मिश्र मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

