चोपन सोनभद्र : स्थानीय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछितों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भभाईच क्षेत्र का वांछित अभियुक्त राजकुमार चौहान (44 वर्ष), पुत्र स्व. भोला चौहान, करगरा मोड़ (गुरमा) पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।
घेराबंदी कर दबोचा
सटीक सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक बलजीत प्रसाद भारद्वाज व मुख्य आरक्षी राजेन्द्र राम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त ग्राम बेलकप, बंजर टोला, थाना चोपन का निवासी है।
न्यायालय में पेशी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 बलजीत प्रसाद भारद्वाज, थाना चोपन, हे0का0 राजेन्द्र राम शामिल रहे।

