ग्राम प्रधान से पूछा गया ग्राम पंचायत के मूलभूत समस्याएं।
(मदन मोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र ग्राम पंचायत देवदतपुर में जन चौपाल के आयोजन हुआ इस जन चौपाल में DDOचंदौली डॉ0 सपना अवस्थी ने ग्रामीणों की सुनी समस्या तथा प्रत्येक विभाग से लगे स्टाल का अवलोकन करते हुए।अन्नप्राशन व गोदभराई की रस्म को पूरा की उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुनी हालांकि आज वर्षा होने के कारण तथा लोगों के खेत में चल रहे रोपाई कार्य के कारण अधिक लोग उपस्थित नहीं थे। जो लोग उपस्थित थे उनमें से 2 प्रार्थना पत्र मिले एक वृद्धा पेंशन के संबंध में

तथा दूसरा पीएम आवास के संबंध में था इस प्रार्थना पत्र का अति शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दी तथा ग्राम प्रधान से ग्राम पंचायत की मूलभूत समस्याओं के बारे में बातचीत की ग्राम प्रधान ने समस्याएं बताते हुए कहां की हमारे गांव में अधिकांश 1.कच्चे मार्ग हैं जिससे बरसात के दिनों में आम जनमानस का चलना कठिन हो जाता है
2 पंचायत में पेयजल की काफी समस्याएं रहती है यहां हैंडपंप काफी दूर-दूर पर हैं लोगों को पानी लेने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है।

3. ग्राम पंचायत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नहीं है जिसे बच्चों को दूर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है
इन सभी समस्याओं पर विचार करने के लिए आश्वासन देते हुए जन चौपाल का समापन हुआ । इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ,JBDOअनिल कुमार सेक्रेटरी( चार्ज ADO पंचायत ) उपेंद्र साहनी ग्राम प्रधान कंचन, आईसीडीएस विभाग से सरोज रानी, प्रमोद कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उषा सहायिका ,धात्री एवं गर्भवती महिलाएं वह ग्रामीण उपस्थित रहे।


