जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी सोनभद्र : प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में राम कृपा सेवा फाउण्डेशन, अयोध्या द्वारा आयोजित दो दिवसीय *राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन एच.आर पेलेस अयोध्या धाम में किया गया।
इस महोत्सव में सोनभद्र जनपद के दुद्धी निवासी एवं उम्मीद फाउण्डेशन व SAWAB के संस्थापक अफसार रज़ा रक्तवीर ने अपने जीवन का 28वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उनके 12 वर्षों के निरंतर योगदान, ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता अभियान और निस्वार्थ समाज सेवा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026से सम्मानित किया गया।
सम्मान BHU वाराणसी के काउंसलर एवं अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के कर-कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल एवं अंगवस्त्र पहनाकर दिया गया। पूरे सभागार में सोनभद्र के लाल के सम्मान पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

राम कृपा सेवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष अकाश गुप्ता जी ने बताया कि अफसार रज़ा ने अबतक बहुत जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करवाई है और 100 से अधिक रक्तदान शिविरों में सहयोग किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अफसार रज़ा रक्तविर ने कहा – _”रक्तदान सबसे बड़ा दान है। मेरा लक्ष्य सोनभद्र से लेकर अयोध्या तक रक्तदान को जन-आंदोलन बनाना है। ये सम्मान मेरा नहीं, उन सभी रक्तवीरों का है जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं।” दुद्धी सोनभद्र क्षेत्रों में भी उनके कार्य को लेकर प्रशंसा होता रहा है। इस मौके पर रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुप्ता सीनियर लैब टेक्नीशियन आशुतोष सिंह , डॉ निशा राजेश चौबे अमित राठौर आदि केकर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।


