जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, वह उसके अनुरूप गढ्ढा खुदाई का कार्य ससमय कर लें, हरीतिमा ऐप पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें, समस्त राजकीय, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों तथा पशु चिकित्सालयों में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट मानक के अनुसार निस्तारित किया जाये, उद्योगों द्वारा खतरनाक अपशिष्ट को नदियों व तालाबांे में जाने से रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, खनिज परिवहन से उत्पन्न होने वाले फ्लाईऐस के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, नदियों को स्वच्छ निर्मल व अविरल रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाये, कृषि विभाग द्वारा सोन नदी के किनारे बसे गांवो में किसानो को आरगैनिंक प्राकृतिक खेती हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये। इस मौके पर डीएफओ राबर्ट्सगंज श्री कंुज बिहारी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी श्री हरेकृष्ण मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए