सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये थे, वह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौध रोपण किये गये, वृक्षों की जी0ओ0 टैंगिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करा लें, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने ग्राम पंचायतों में ग्रीन चैपाल का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में किया जायेगा, उक्त ग्रीन चैपाल का आयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर चैपाल का आयोजन सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, डीएफओ राबर्ट्सगंज श्री आशुतोष जायसवाल, डीएफओ ओबरा श्री दिलीप कुमार तिवारी, डीएफओ रेनुकूट श्री कमल कुमार, एस0डी0ओ0 श्री शत्रुधन तित्रपाठी, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

