सोनभद्र : थाना अनपरा में बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पिपरी सीओ अमित कुमार एवं थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मौलवी-मौलाना के साथ बैठक में कई अहम निर्देश दिए।
बैठक में सीओ पिपरी अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर खुले में न करें कुर्बानी, अवशेष गड्ढों में करें दफन, साथ ही कुर्बानी के लिए जानवरों की संख्या पहले से तय करनी होगी। सीओ ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी।
इन निर्देशों का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। थाना प्रभारी ने सभी धार्मिक प्रतिनिधियों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की। वही सभी प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके नगर क्षेत्र में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।

