अनपरा में ईद उल अजहा पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सोनभद्र : ईद-उल-अजहा का त्योहार सात जून यानि कल मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट बना हुआ है। शुक्रवार की शाम सुरक्षा की दृष्टि से अनपरा थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, साथ ही असामाजिक तत्वों को अफवाह फैलाने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर अनपरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार को प्यार-सदभाव के साथ मनाने की अपील की जा रही है।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दिए जाने और खूले में पशु अवशेष न डालने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को अनपरा थानाप्रभारी ने पुलिस बल के साथ अनपरा नगर में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं से बातचीत की। उनसे शासन की गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने असामाजिक तत्वों को अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाप्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्योहार के मद्देनजर पैदल गश्त की गई। लोगों से प्यार-सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। यदि किसी असामाजिक तत्व ने अफवाह फैलाई, तो उसे तुरंत ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

ये भी पढ़िए